IQNA

मिस्र में बच्चों के लिए कुरान की योजना का व्यापक स्वागत

9:29 - February 13, 2024
समाचार आईडी: 3480620
IQNA: मिस्र के वक़्फ़ मंत्रालय ने विशेष रूप से मिस्र के बच्चों के लिए कुरान परियोजना "कुरान के साथ बच्चों की सुरक्षा" के लिए इस देश के विभिन्न प्रांतों के लोगों के आला पैमाने पर स्वागत की घोषणा की।

इकना के अनुसार, अलयौम अल-साबे द्वारा उद्धृत, मिस्र के वक़्फ़ मंत्रालय ने मिस्र के विभिन्न सूबों में कुरानिक परियोजना "कुरान के साथ बच्चों की सुरक्षा" की शुरुआत की घोषणा की, जिसमें क़ेना, इसकनदरया, असियूत, फयूम, दकहलियह, शरकिया, सोहाज दमियात, बुहैरा, दक्षिण सिनाई, ग़रबियह, मेनोफ़यह, किलियुबियह, काफ़र शेख और इस देश के कई अन्य प्रांत शामिल हैं। यहां के लोगों द्वारा इस कुरानिक योजना का भरपूर इस्तकबाल किया है। पूरे मिस्र में पाँच हज़ार से अधिक मस्जिदें इस कुरानिक योजना की मेजबानी करती हैं।

 

"कुरान के साथ बच्चों की सुरक्षा" परियोजना के हिस्से के रूप में, बच्चे दो सेमेस्टर के बीच की छुट्टियों के दौरान पवित्र कुरान के 30 वें पारे से कुरान को पढ़ते हैं और सही करते हैं, और उन्हें आयतों के अर्थ, शाने नुज़ूल और आयतों के मकसद भी पता चलते हैं। इसके अलावा, वे कुरान के आधार पर अच्छे नैतिकता के बारे में भी सबक सीखते हैं।

 

इस पहल का उद्देश्य धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना और बच्चों को पवित्र कुरान पढ़ाना है। प्रत्येक मस्जिद में, इमाम जमानत आयत के अर्थ और उद्देश्यों के साथ सूरह की तिलावत सिखाते हैं।

यह कुरान परियोजना बच्चों को पवित्र कुरान सिखाने के उद्देश्य से हाल के वर्षों में मिस्र के वक़्फ़ मंत्रालय द्वारा सबसे व्यापक परियोजनाओं में से एक है।

4199148

 

captcha