IQNA

मोरक्को में सेंचुरी डील के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों का आह्वान

14:55 - February 09, 2020
समाचार आईडी: 3474431
अंतर्राष्ट्रीय समूह- मोरक्को के विभिन्न दलों और यूनियनों ने मोरक्को के लोगों से आह्वान किया कि वे शताब्दी सौदे के खिलाफ़ आज 9 फरवरी के सामूहिक प्रदर्शन में हिस्सा लें।
"अरबी स्पुतनिक" के अनुसार IQNA की रिपोर्ट, मोरक्को की पार्टियों और कानूनी यूनियनों ने फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता व तथाकथित "सेंचुरी डील"नामक ट्रम्प-की शांति योजना को अस्वीकार करने के उद्देश्य से देश के लोगों से रविवार को इस दिन एक बड़े प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया।
 
ट्रम्प सेंचुरी डील को खारिज करने में मोरक्को द्वारा नकारात्मक रुख के खुल कर ऐलान करने के बाद इस प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।
 
मोरक्को के राष्ट्रपति ने कल, 8 फरवरी, को कहा: सेंचुरी सौदे पर मोरक्को का रुख़ अरब लीग द्वारा सेंचुरी सौदे को अस्वीकार करने के निर्णय के अनुरूप है जो विदेशी मंत्रियों की बैठक में डील ऑफ द सेंचुरी खारिज तथा फिलिस्तीनी राष्ट्र के समर्थन में है।
 
प्रदर्शन के आयोजकों ने घोषणा की कि मोरक्को के लोगों द्वारा किया जाने वाला प्रदर्शन सेंचुरी सौदे पर उनके मजबूत विरोध और फिलिस्तीन के बारे में ट्रम्प और नेतन्याहू की योजनाओं की निंदा में होगा जो फिलिस्तीनी मुद्दे को नष्ट करने, शहर क़ुद्स को ग़ासिब शासन की राजधानी में बदल देने और इस्लामी और ईसाई अभयारण्यों का सामना करने के उद्देश्य से किया गया है।
 
मोरक्को के संसद भवन की ओर जाने वाले रबात शहर की मुख्य सड़कों पर होने वाले इस प्रदर्शन में 36 पक्षकार और कानूनी संगठन शामिल होंगे, जिनमें जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी, मोरक्को बिज़नेस यूनियन और "करामत " ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन शामिल हैं।
3877542
captcha