IQNA

भारत के खिलाफ़ पाकिस्तान, कश्मीर में छात्रों का प्रदर्शन

16:45 - August 28, 2019
समाचार आईडी: 3473920
अंतर्राष्ट्रीय समूह - पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर में कल 27 अगस्त को हजारों छात्रों और स्कूली बच्चों ने भारत के जम्मू और कश्मीर की स्वायत्तता और विशेष शक्तियों के उन्मूलन के विरोध में मार्च किया।
IQNA की रिपोर्ट डेली सबाह के अनुसार; इस  प्रदर्शन में जो मुजफ्फराबाद शहर में आयोजित किया गया, प्रतिभागियों ने "हम आजादी चाहते हैं" के नारे लगाऐ और भारतीय नियंत्रित कश्मीर में मानवाधिकारों के हनन की निंदा की।
 
यह प्रदर्शन उसके एक दिन बाद हुआ जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कश्मीर मुद्दे के महत्व के बारे में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को सूचित करने का वादा किया।
 
वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 सितंबर को कश्मीर में भारत की कार्रवाई के हवाले से संबोधित करेंगे।
 
इसी संबंध में, पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेनाओं पर दो नागरिकों की हत्या करने और तीन अन्य लोगों को पाकिस्तान-नियंत्रित कश्मीर में गोलीबारी में घायल करने का आरोप लगाया।
 
पाकिस्तान और भारत यूनाइटेड किंगडम से आज़ादी के बाद से कश्मीर पर लड़ रहे हैं। दोनों देशों के बीच 5 अगस्त से तनाव बढ़ गया है, जब भारत ने कश्मीर की विशेष शक्तियों को समाप्त कर दिया।
 3838240
captcha