IQNA

मिस्र में हाफिज़े कुरान बच्चों के लिए सम्मान

17:46 - April 14, 2018
समाचार आईडी: 3472441
अंतर्राष्ट्रीय समूहः मिस्र के काना प्रांत में 20 हाफिज़े कुरान बच्चों का सम्मान किया ग़या

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी(IQNA) ने अल-दस्तुर अखबार के मुताबिक बताया कि मिस्र में काना प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने कल शुक्रवार को एक समारोह के दौरान 20 हाफिज़े कुरान बच्चों का सम्मान किया।
मिस्र के काना प्रांत के दान संस्थाओं ने स्थानीय अधिकारियों और मुस्लिम और ईसाई मौलवियों की सहायता से क़ना के हाफिज़े कुरान बच्चों के लिए जश्न समारोह का आयोजन किया।
यह समारोह दक्षिणी मिस्र के क़ना प्रांत में अनाथ हाफिज़ बच्चों के स्मरण और सम्मान के लिए आयोजित किया गया था।
इसके अलावा समारोह के दौरान उच्च विद्यालय के छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
यह समारोह "अनाथ दिवस" के स्मरणोत्सव के अवसर पर आयोजित किया गया था जिसका उद्देश्य अनाथों के प्रति सम्मान और उनका ध्यान देना था।
3705469

captcha