IQNA

इंडोनेशिया में इस्लाम और आधुनिक विज्ञान पर एक सम्मेलन का आयोजन

18:03 - November 22, 2017
समाचार आईडी: 3472012
अंतर्राष्ट्रीय विभाग: अल-अजहर विश्वविद्यालय इंडोनेशिया, वर्तमान युग में विज्ञान की तेजी से वृद्धि से प्रेरित होकर, "आधुनिक विज्ञान थ्युरी के परिप्रेक्ष्य से इस्लामी साहित्यविज्ञान" नामक एक सम्मेलन रखा है।
इंडोनेशिया में इस्लाम और आधुनिक विज्ञान पर एक सम्मेलन का आयोजनइंडोनेशिया में इस्लाम और आधुनिक विज्ञान पर एक सम्मेलन का आयोजन

इंटरनेशनल न्यूज़ एजेंसी ऑफ द कुरान (IQNA) के अनुसार, Netral News साइट के मुताबिक, यह सम्मेलन आधुनिक विज्ञान सिद्धांत के परिप्रेक्ष्य से दिव्य रहस्योद्घाटन की सच्चाई का पता लगाने साथ-साथ इस्लामी वैज्ञानिक विचारों और आधुनिक विज्ञान के सिद्धांत के बीच समन्वय की जांच के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

सम्मेलन में अल-अजहर विश्वविद्यालय इंडोनेशिया के प्रमुख आसिफ़ सैफुद्दीन ने इस सम्मेलन में कुरान के विभिन्न पहलुओं के महत्व को इंगित करते हुए कहा, हम मानते हैं कि पवित्र कुरान सिर्फ एक पूजा की किताब नहीं है, बल्कि यह मानव दैनिक जीवन के सभी पहलुओं से संबंधित है।

उन्होंने कहा: कुरान में, प्रेरणा, सूचना, और एक दिव्य परंपरा के रूप में स्पष्ट अवधारणा (सृष्टि का कानून) आऐ हैं।

उन्होंने इस बयान के साथ कि कुरान की कई आयतें प्रौद्योगिकी विज्ञान के विकास में आई हैं विभिन्न विज्ञानों में कुरानिक अवधारणाओं के उपयोग पर बल दिया है।

आधुनिक विज्ञान सिद्धांत के परिप्रेक्ष्य में इस्लामी साहित्यविज्ञान सम्मेलन 250 प्रोफेसरों और शिक्षाविदों की उपस्थिति के साथ अल-अजहर विश्वविद्यालय इंडोनेशिया में आयोजित किया गया है।

3665856

captcha